Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

प्रोन्नत हुए 74 हैड कांस्टेबलों को एसपी ने फीत लगाई

  • जनपद से 11 दरोगाओं के हुए ट्रांसफर 11 ही आएंगे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में तैनात 74 कांस्टेबलों के प्रोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें हैड कांस्टेबल की फीत लगाकर बधाई दी। जनपद में रहे कुल 83 कांस्टेबल प्रोन्नत हुए जिनमें से नौ का ट्रांसफर हो चुका है।

पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा विगत दिनों चयन वर्ष 2017 में आरक्षी नागरिक पुलिस से मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद की रिक्तियों पर प्रोन्नति किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। मुख्यालय से जारी की गई पदोन्नति सूची में जनपद शामली से वर्ष 2009 तक के कुल 83 आरक्षिओं को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नति दी गई। जिसका आदेश जनपद में प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी सुकीर्ति माधव व एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रोन्नति पाए आरक्षीगण को फीत लगाई उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की कामना की।

जनपद से कुल 74 आरक्षी ऐसे हैं जो मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत हुए हैं, जबकि 9 आरक्षी जनपद से पूर्व में गैर जनपद/अन्य शाखाओं में स्थानांतरण जा चुके हैं। स्थानातंरण गए ऐसे सभी आरक्षी के संबंध में सूचना संबंधित जनपद/इकाई को भेज दी गई है। जिससे कि संबंधित आरक्षी प्रोन्नति प्राप्त कर कार्य कर सके।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा कि काफी लंबे समय से जनपद में मुख्य आरक्षी की कमी चल रही थी। प्रोन्नत हुए मुख्य आरक्षी से इस कमी को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि निश्चित रूप प्रमोशन प्रक्रिया से पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img