Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

जानिए, जब एक मज़दूर को मज़दूरी के बदले में मिली मौत ?

  • मज़दूरी के पैसे मांगने गए मजदूर को राजमिस्त्री ने कैंची मारी, अस्पताल ले जाते समय मौत 

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: मुज़फ्फरनगर जिले के गांव मंडवाड़ा में मजदूरी का काम काम करने वाले युवक को आरोपितों ने कैंची मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा। परिजनों में कोहराम मचा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा का रहने वाला सलमान (28) पुत्र सईद गांव के ही राजमिस्त्री शौएब के पास मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को रात के करीब 8 बजे सलमान व शौएब गांव में ही मुरसलीन की नाई की दुकान पर बैठे हुए थे। मुरसलीन मजदूर सलमान का छोटा भाई है।

नाई की दुकान पर राजमिस्त्री व मजदूर का मजदूरी को लेकर आपस में विवाद हो गया। राजमिस्त्री ने पांच दिन की मजदूरी बताई जबकि मजदूर ने 6 दिन मजदूरी करना बताया। एक दिन की 300 रूपये की मजदूरी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली गलौच व मारपीट हो गई। गुस्से में आए राजमिस्त्री ने नाई की दुकान से कैंची उठाकर मजदूर की कोख मे कैंची से वार किया।

27 5 e1609946739271
मृतक सलमान का फाइल फोटो।

कैंची के दो वार से मजदूर घायल हो गया। मजदूर की कोख मे कैंची मारने के बाद राजमिस्त्री मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में मजदूर को देर रात के समय कस्बे के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। निजी चिकित्सालय से उसे मेरठ रेफर किया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में मजदूर की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता सईद ने कोतवाली में दर्ज करवाई है।

देखिये इस वीडियो में बुढ़ाना के मज़दूर की हत्या

पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट राजमिस्त्री शौएब के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। आरोपी मौके से फरार है। आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर कार्यवाही की जायगी।

रसूखदार लोगों के दबाव के चलते घटना को दबाए रखा

गांव के कुछ रसूखदार लोगो के दबाव में आकर घटना को दबाए रखा। सूत्रों के अनुसार अर्ध रात्रि तक गांव के कुछ लोग फैसले का दबाव बनाते रहे। मृतक के भाई द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मामला उजागर हुआ। मामला उजागर होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पक्ष फरार हो गया।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार का सहारा छीना, बच्चे हुए अनाथ

26 5
मृतक सलमान के रोते बिलखते बच्चे।

मृतक परिवार की पारिवारिक स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं थी। पूरे गांव में उनकी बिरादरी का बस एक ही घर था। तीन भाइयों में से एक भाई नाई का काम करता है। घर में बड़ा बेटा होने के कारण मेहनत मजदूरी करके बूढ़े मां बाप व अपनी बीवी बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। मृतक अपनी बीवी व एक बेटा और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़कर चला गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img