Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस के जर्जर क्वार्टर न हो जाएं जमींदोज

  • मवाना के बेसिक स्कूल भी पहुंचे जर्जर अवस्था में, नौनिहालों को हो सकती है दिक्कत

मुकेश कौशिक |

मेरठ/मवाना: मुरादनगर स्थित श्मशान स्थल पर हुए भीषण हादसे को गंभीरता से लेते हुए सीएम आदित्यानाथ योगी ने सरकारी विभाग की सभी जर्जर इमारतों को ठीक और मरम्मत करने के आदेश आलाधिकारियों को दे चुके है लेकिन काफी समय से जिला मेरठ अंतर्गत आने वाले मवाना थाना परिसर में बने पुलिस के क्वाटर भी अपनी दयनीय स्थिति पर आंसू बहा रहे है।

जर्जर क्वाटर में निवास कर रहे पुलिस का परिवार के लिए एक बड़े हादसे का सबब बन सकता है। हालांकि, कई मर्तबा जर्जर क्वाटरों को ठीक करने के लिए मांग भी उठ चुकी है लेकिन आजतक जर्जर पुलिस के क्वाटरों की कायाकल्प नहीं हो सकी है।

कमोवेश स्थित नगर में मौजूद बेसिक विभाग से जुडे प्राथमिक व जूनियर स्कूल की कोई अलग नहीं है। सरकारी स्कूल की छत से लेकर दीवारें जर्जर और खस्ता हालत में है लेकिन कोई भी अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे है। आलाधिकारियों की लापरवाही कभी भी एक बड़े हादसे का सबब बनने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

mwn 2 c

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट की छत गिरने के बाद हुई 25 मौत के बाद पुरे प्रशासन में हड़कंप मच गया था तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धरातल तक जांच करने के निर्देश जारी कर आरोपी ठेकेदार व ईओ आदि के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई।

इसी क्रम में सीएम योगी ने हादसे के बाद सख्त रूख अपनाते हुए प्रदेश मे जर्जर सरकारी इमारतों की स्थिति को परखने के लिए आलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये है। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित मवाना थाना परिसर में बने पुलिस के आठ क्वाटरों की स्थिति इन दिनों जर्जर और खस्ताहाल में है। बारिश के समय पुलिस के क्वाटर में पानी लीक होने से छत और दीवारों की हालत के साथ जंगले भी टूट चुके है।

थाना परिसर में रह रहे पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों के साथ थाना पुलिस ने जर्जर क्वाटरों को ठीक करने के लिए कई बार मांग भी उठा चुके है लेकिन आजतक पुलिस के जर्जर क्वाटरों की कायाकल्प नहीं हो सकी है। कमोवेश स्थिति बेसिक विभाग से जुडे प्राथमिक और जूनियर स्कूल की है।

मवाना नगर के गुडमंडी, किला बस स्टैंड, मोहल्ला तिहाई कौठला आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी स्कूल की इमारतें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में ढांचे के रूप में खड़ी है। लोगों का कहना है कि देश का भविष्य सुधारने वाले नौनिहाल इन क्षतिग्रस्त इमारतों में ही अपना भविष्य सुधारने में जुटे है।

बेसिक शिक्षा विभाग के लापरवाही नौनिहाल की जान पर बन सकती है। देखना होगा कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और बेसिक शिक्षा विभाग इस और कब ध्यानाकर्षण करेगा कि मवाना थाना परिसर में बने जर्जर पुलिस क्वाटर और सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति सुधर जाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...
spot_imgspot_img