- पीएसी के आईजी और उच्चाधिकारी कर चुके हैं निरीक्षण
- पीएसी की नई बटालियन बनाने के लिए भूमि उपयुक्त: डीएम
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: बिजनौर जिले में पीएसी की नई बटालियन बनाने के जमीन की तलाश जोरो से चल रही है। नांगल सोती के चन्दगोयला और गोयल( अ ) मौजे में ग्राम समाज की भूमि को पीएसी की नई बटालियन बनाने के लिए चिन्हित की गई है। इस भूमि के निरीक्षण को लगातार अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम और एसपी ने चिंहित भूमि स्थल पर जाकर भूमि और नक्शे का निरीक्षण किया।

शनिवार को डीएम रमाकांत पाण्डेय और एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर नांगल सोती में पीएसी के लिए चिन्हित भूमि के स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद अधिकारियों ने इस भूमि के सभी खसरा नम्बरों के नक्शों का मौके पर अवलोकन किया।
जिसके बाद डीएम और एसपी ने इस भूमि का पैदल चलकर भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा के तट पर जाकर गंगा के स्तर को भी देखा।
जिसके बाद डीएम रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि इस भूमि के पास कुछ भूमि वन विभाग की है , जिसका शासन स्तर पर ट्रांफर कर लिया जायेगा। जिसके बाद उन्होंने बताया कि यह भूमि भगौलिक स्तिथि से पीएसी की बटालियन बंनाने के लिए उपयुक्त है।
शीघ्र ही भूमि का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जायेगा। बता दें कि शुक्रवार को पीएसी के आईजी अमित चन्द्रा पीएसी के आईपीएस अशोक कुमार एसपी सिटी,सीओ गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, पीडब्ल्यू विभाग के सहायक अभियन्ता धन प्रकाश आदि अधिकारीयों ने नांगल सोती में पीएसी बटालियन के लिए चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण किया था। इस दौरान आईजी पीएसी ने राजस्व विभाग के नक्शे और गंगा के पानी का भी निरीक्षण किया था।

