- एक शिकायत का मौके पर किया निस्तारण, नजीबाबाद में आयी मात्र एक शिकायत
जनवाणी टीम |
नजीबाबाद/नांगल सोती: नांगल सोती में डीएम और एसपी ने समाधान दिवस में शिकायतों को सुना। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं नजीबाबाद थाने में मात्र एक शिकायत आयी। जिसके निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीम भेजी गयी।
शनिवार को डीएम रमाकांत पाण्डेय और एसपी डॉ धर्मवीर सिंह अचानक नांगल थाने के समाधान दिवस में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में गांव शहजादपुर निवासी सत्यपाल सिंह ग्राम समाज और पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन कब्जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने हल्का लेखपाल सुखराम सिंह और नांगल थाना प्रभारी संजय पांचाल को भूमि का कब्जा हटाने के लिए आदेशित किया। के बाद पुलिस और लेखपाल ने भूमि को कब्जामुक्त कराया।

वही शिकायतकर्ता सत्यपाल सिंह ने बताया कि कब्जा की गई भूमि के कुछ भाग को कब्जामुक्त कराया है, जबकि मौके पर भूमि पैमाइश नही की गई है। नजीबाबाद में आयोजित थाना दिवस में शुभम अग्रवाल ने ग्राम जुल्फकार पुर उर्फ गढ़ी में उमेश और मुन्ना के खिलाफ उसकी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज करायी।
कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि निस्तारण के लिए टीम भेजी गयी है। नजीबाबाद में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह,कोतवाल सत्यप्रकाश सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी सहित राजस्व टीम शामिल रही।

