Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

मातृत्व अभियान में 300 गर्भवती महिलाओं की जांच

  • गर्भवती महिलाओं को दवाईयां, दूध, फल वितरित

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी व पीएचसी पर 300 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई। इस दौरान महिला डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं एंव शिशुओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। गर्भवती महिलाओं को दवाईयां, दूध के पैकेट तथा फल वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए कैंप आयोजित किए जाते हैं। जिसके तहत शनिवार को कैराना की सीएचसी व गांव भूरा तथा ऊंचागांव की पीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप आयोजित किए गए।

जिसमें महिला डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच, शुगर कीl जांच, ब्लड प्रेशर, वजन और अन्य सामान्य जांच की गई। सीएचसी पर 169, ऊंचा गांव पीएचसी पर 22 व भूरा पीएचसी पर 109 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। डा. रोशी फातिमा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनके स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि नियमित जांच से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना कम होती हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवाइयां दूध के पैकेट फल वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि अगर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है तो उसका अल्ट्रासाउंड भी नि:शुल्क कराया जाएगा।

पहली बार में गर्भवती हुई महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसी महिलाओं के फॉर्म भरकर जमा किए गए। इसके अलावा जिन महिलाओं में आयरन की कमी हैं। उन महिलाओं के लिए आगामी 16 जनवरी को कैंप आयोजित किए जाएंगे।

गांव लांक में 60 गर्भवती महिलाओं की जांच

मां सावित्री हॉस्पिटल की संचालिका व प्रमुख समाजसेविका डा़ नीलम शुक्ला ने लांक सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत एक विशेष कैम्प लगाकर गर्मवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान उन्होने गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड व हिमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच करते हुए उनके उपचार दिया। माह की प्रत्येक 9 तारीख को लगने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा कैम्प में डा़ नीलम शुक्ला ने करीब 60 गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन की जांच और निशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।

उन्होने बताया कि कैम्प में आने वाली जरूरतमंद महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड भी किए गए। दूसरी ओर, गढ़ीपुख्ता में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की निशुल्क हिमोग्लोबिन की जांच एवं अल्ट्रासाउंड किए गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: AAP छोड़ने का खुलासा, राघव बोले- पार्टी अब पुरानी वाली नहीं रही

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजनीति में अपनी नई पारी...

राज्यसभा सचिवालय ने दी मंजूरी, राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत सात आप सांसद भाजपा में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन...

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को...

ED Raid: पंजाब में ED का बड़ा अभियान, पूर्व DIG भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_imgspot_img