जनवाणी ब्यूरो |
शामली: ग्राहक उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नया बाजार स्थित हरे कष्णा इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं गैस के उपयोग करने और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। एजेंसी के संचालक कुलदीप सिंह पाल ने कि इंडियन आॅयल ने बेहतर सेवा देकर ही देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इंडियन आॅयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ र्इंधन बेहतर जीवन के कथन को सार्थक कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली माताओं, बहनों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उनके सपने को साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क तीन रिफिल देकर गरीबों को लाभ देने का काम किया है।
अध्यक्षता अनिल तथा संचालन आकाश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर रविंद्र कालखंडे, मुकेश चौधरी, दीपक त्यागी, सुहैल अंसारी, इसरार अली, संजीव कश्यप, विक्की सैनी, अंकित कश्यप, डिंपल, जोनी पला, सचिन पाल, चकित घई आदि उपस्थित रहे।

