- ग्राम सुदंरपुर में चौपाल की चर्चा कार्यक्रम हुआ संपन्न
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: चौपाल की चर्चा कार्यक्रम के तहत कृषि बिलों के विरोध मे राष्ट्रीय लोकदल के जागरूकता अभियान में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में ग्राम सुदंरपुर में कार्यक्रम संपन्न हुआ। चौपाल की चर्चा कार्यक्रम को रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कहने और करने में बहुत अंतर है।
योगी सरकार ने 14 दिनों में गन्ना भुगतान का वादा किया था। लेकिन 14 महीने बाद भी पिछले वर्ष का भुगतान अभी तक नही हो पाया है। पेराई सत्र गन्ना भुगतान मूल्य अभी तक सरकार ने घोषित नही किया है। मंहगाई को देखते हुए 450 रू कुतंल गन्ना मूल्य घोषित होना चाहिए।
सरकार ने बिजली, डीजल, खाद, दवाई आदि के दाम बढा कर खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। जबकि मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। केंद्र सरकार ने कृषि विरोधी बिल वापस लेने पडेगें। 2022 में प्रदेश में योगी सरकार को जाना तय है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, पूनम चौधरी, हरपाल सिंह, पीतम सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रशांत, आकाश, सचिन अहलावत, अर्जुन सिंह, अमर सिंह, आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

