Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बैंक में शिविर लगाकर किए दस हजार के ऋण स्वीकृत

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: पीएम स्वनिधि के अंतर्गत पटरी वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय सिंडीकेट बैंक की शाखा में शिविर लगाया गया। शिविर में पटरी वेंडर्स को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

जानकारी के मुताबिक विगत दिनों पीएम निधि के अंतर्गत पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र के लोगो से आवेदन जमा कराये गए थे।

काफी दिनों बाद भी बैंकों द्वारा लक्ष्य की पूर्ति नहीं की गई। जिसके चलते जिलाधिकारी द्वारा बैंकों में शिविर लगाकर पटरी विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोमवार को स्थानीय सिंडिकेट बैंक की शाखा में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुश्री नीतू सिंह की मौजूदगी में कैंप का आयोजन किया गया बैंक द्वारा इस कैंप में 10 पटरी विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति के पत्र सौंपे गए। हालांकि फिलहाल उन्हें ऋण की राशि नहीं मिली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img