जनवाणी ब्यूरो |
कांधला: किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी के चलते दो ट्रैक्टर व अन्य उपकरण दिए गए।
बुधवार को कांधला ब्लॉक कार्यालय में कृषि मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी से दीप प्रवज्जिलत कर किया। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण मिशन के तहत मेले का आयोजन किया गया था। मेले में किसानों को उनकी फसलों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
किसानों को 80 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। छोटे-छोटे किसान अपनी फसल की देख रेख के लिए यन्त्रों को नहीं खरीद पाता। इसलिए किसानों का समूह बनाकर उनको ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए है, ताकि किसान अपनी खेती कर सके।
किसानों को फसल बीमें के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। मेले में डिप्टी डायरेक्ट एग्रीक्लचर डा. शिवकुमार केसरी ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सभी विकास खंडों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुकता गोष्ठी के साथ-साथ किसानों के कल्याण से जुडे सभी कार्यक्रमों के बारे में षकों को जानकारी प्रदान की गई।
इस मौके पर बीडीओ पुनीत कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार, सुरेंद्र कुमार, सचिव अरशद जंग, तपेश गिरी, मुकुल कुमार, मनोज कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।

