Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, शूटरों का लगा जमावड़ा

  • बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शास्त्री नगर डी ब्लॉक स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्तरीय डा. आनंद प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और एएसपी सूरज राय ने टारगेट पर निशाना साध कर किया।

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शूटिंग में देश अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। वहीं, मेरठ से भी सौरभ चौधरी, शार्दुल विहान और शहजर रिजवी जैसे खिलाड़ियों ने शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल के शूटिंग कोच जनी चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता पांच कैटेगरी में होगी।

जिसमें सभी इवेंट शुरू हो गए हैं। इस प्रतियोगिता में देश भर से करीब 500 शूटर हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सहाय, प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, प्रबंधक विनोद अग्रवाल, डा. सुधांशु अग्रवाल, धर्मपाल गुप्ता, अरुण जिंदल, नवनीत सिंह, अश्वनी त्यागी, कपिल त्यागी, नीता गुप्ता, रामकुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img