Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

एचपीडीए की 61वीं बोर्ड बैठक कई प्रस्ताव हुये स्वीकृत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आयुक्त सभागार में हापुड़, पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की 61वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुये आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुये एचपीडीए के अधिकारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण व अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर 12 एजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा की गयी व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

गत बोर्ड बैठक के कार्यों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में हापुड़ शहर में यातायात प्रबंधन के लिए विभिन्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट मोड्स के लिए कम्प्रेहेन्सिव मोबिलिटी प्लान तैयार किये जाने के प्रस्ताव पर आयुक्त ने अपनी स्वीकृति देते हुये कहा कि इस पर आगे की कार्रवाई की जाये।

बैठक में पिलखुवा महायोजना-2021 से प्रभावित राजस्व ग्राम खेड़ा देहात तहसील धोलाना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र की सहभागिता से किफायती आवास योजना के अंतर्गत श्रीजी हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित परियोजना के प्रस्ताव पर आयुक्त ने निर्देशित किया कि शासन स्तर से प्रकरण पर निर्णय लेने के लिए प्रकरण को शासन स्तर पर संदर्भित करे।

बैठक में आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक के स्थित डा. राम मनोहर लोहिया पार्क में प्रवेश के लिए अनुरक्षण शुल्क लगाये जाने के प्रस्ताव पर आयुक्त द्वारा सहमति दी गयी। वहीं टैक्सटाइल सेंटर योजना में निर्मित 2.10 एमएलडी क्षमता के सीईटीपी का संचालन प्राधिकरण द्वारा किये जाने के प्रस्ताव पर आयुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी।

बैठक में आनंद विहार आवासीय योजना में ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर अर्द्धनिर्मित 152 एमआईजी एवं 64 एचआईजी भवनों को बल्क सेल में विक्रय किये जाने के प्रस्ताव पर आयुक्त द्वारा सहमति दी गयी। आनंद विहार आवासीय योजना के एच ब्लॉक में ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत निर्मित 396 एमआईजी भवनो की कीमत फ्रीज किये जाने के प्रस्ताव पर आयुक्त द्वारा सहमति दी गयी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img