जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विद्युत नगरीय खंड पंचम से संबंधित बिजली घरों में एनसीआरटीसी द्वारा आरआरटीएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिल्ली रोड मेरठ 33 केवी ओवरहैड लाइन को शिफ्ट करने के लिए रविवार को अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य किया जाएगा।
यह जानकारी अधिशासी अभियंता पंचम जागेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त 33 केवी लाइन से घोषित होने वाले 33/11 केवी उपकेंद्र शारदा रोड से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में ब्रह्मपुर, शारदा रोड, सराय लाल दास, ईश्वर पूरी, भगवत पुरा वीरनगर गौरीपुरा कर्मअली, जाटव गेट के 33/ 11 केवी उपकेंद्र हापुड रोड बाईपास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में शिवपुरम, सूर्य पैलेस, सूर्य पुरम, भगवती कुंज, पाम ग्रीन कॉलोनी, ग्रीन विलेज, ग्रहम कॉलोनी, मोहकम पुर गांव में तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया मोहकम पुर उपकेंद्र से घोषित मोहकमपुर फेज 1, फेज 2, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, साईपुरम एवं ध्यानचंद नगर तथा शॉप्रिक्स मॉल के विद्युत आपूर्ति रविवार को 11:00 से 3:00 बजे तक बाधित रहेगी।

