- पत्नी व भतीजे ने मिलकर बनाई हत्या की योजना
- पति के भतीजे के साथ थे अवैध संबंध
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना क्षेत्र के अफजलगढ़ में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डंडे से हत्या करने के बाद शव को नहर के दोनों तरफ बनी दीवारों के बीच फेंक दिया था। अफजलगढ़ पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को रामगोपाल सिंह निवासी ग्राम फाजलपुर मच्छमार थाना रेहड ने अपने भीई वीर सिंह की गुमशुदी दर्ज करायी थी। रामगोपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई वीर सिंह बाईक से सुआवाला बाजार गया था और वापस नही आया। 14 जनवरी की सुबह सुआवाला से मच्छमार के रास्ते पर ग्राम हरपुर के पास बम्बे पर भाई का शव मिला।
शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित कर शनिवार को हत्या के आरोपी मृतक के भतीजा सोमपाल पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम फाजलपुर मच्छमार थाना रेहड़, लवकुश पुत्र करन सिंह, अनस पुत्र मोहम्मद युनुस निवासीगण ग्राम रायपुर थाना जसपुर जनपद उधमसिंह नगर को ग्राम मौहम्मदपुर राजौरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण ने घटना में शामिल अपनी महिला साथी मृतक की पत्नी सुशीला निवासी ग्राम फाजलपुर मच्छमार के बारे में बताया। जिसको पुलिस ने रविवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में अभियुक्त सोमपाल पुत्र धर्मपाल सिंह ने बताया कि चाचा बीर सिंह की पत्नी सुशीला के साथ अभियुक्त के दो वर्ष पहले से संबंध थे। करीब दो माह पूर्व अभियुक्त को सुशीला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था तथा सुशीला के साथ मारपीट की थी। तब पत्नी सुशीला ने अभियुक्त से वीर सिंह को रास्ते से हटाने की बात कही जिससे की दोनों साथ रहे सके।
अभियुक्त सोमपाल व अन्य आरोपियों के साथ बदला लेने की नियत से सुआवाला से होकर मच्छमार जाने वाले रास्ते पर डंडा मारकर बाईक सहित वीर सिंह को गिरा दिया। हम तीनों ने मिलकर वीर सिंह को दबाकर सर पर कई वार करके हत्या कर दी। उसके बाद नहर में दोनों तरफ पक्की दीवारों के बीच में उसे गिरा दिया और डंडे को ईख के खेत में छुपा दिया।
योजना के अनुसार सुशीला ने अपने पति की गुमशुदी की रिपोर्ट थाना रेहड में दर्ज करा दी थी। पुलिस ने खूनलदा डंडा, हत्या में प्रयुक्त बाईक व अभियुक्त के पास से पांच मोबाईल फोन बरामद किए है। गिरफ्तारी करने वाली स्वाट टीम में निरीक्षक राजकुमार शर्मा, एसआई मनोज परमार, संजय कुमार, कांस्टेबल खालिद, अरुण कुमार, बेताब जावला, रईस अहमद, विकास बैंसला, मोहित शर्मा, हेड कांस्टेबल राजकुमार नागर व अफजलढ़ पुलिस में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, एसआई सुरेंद्र पाल सिंह, संजीव कुमार तोमर, कांस्टेबल शिवकरण, विजय तोमर, रवि कुमार, अरविंद, संदीप, सीमांत, मोहित कुमार, महिला कांस्टेबल शशी कश्यप, थानाध्यक्ष रेहड़ मय पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए दस हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया।

