Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

जीएसटी का पंजीयन व्यापारी के सम्मान का प्रतीक: प्रदीप शर्मा

  • नगर में कैम्प लगाकर व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकरण कराने को किया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

झालू: वाणिज्य कर अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जीएसटी का पंजीयन व्यापारी के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने नगर के मुख्य बाजार में केंप लगाकर व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकरण कराने को जागरूक किया। उससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

मुख्य बाजार पुरानी घास मंडी में केंप लगाकर व्यापारियों को जागरूक करते हुए वाणिज्य कर अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जीएसटी की कर फाइलिंग प्रणाली इतनी सरल है कि सभी कार्य घर बैठकर आॅनलाइन किए जा सकते हैं। देश के किसी भी राज्य से खरीदे गए माल पर आईटीसी की निर्वाध सुविधा है।

15 करोड़ रुपये वार्षिक कारोबार सीमा तक के छोटे व मझोले व्यापारियों के लिए समाधान योजना है। उत्तर प्रदेश में पंजीत व्यापारियों के लिए दस लाख रुपये की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना है।

59 9

इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना का लाभ भी दिया जाएगा। वाणिज्य कर विभाग से वाणिज्य कर अधिकारी प्रदीप शर्मा व व्यापारी दिनेश कुमार, राहुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अशनिल कुमार गाबा उर्फ कालू अनिल, विकास अग्रवाल, रोबिन गुप्ता, सौरभ, संजय अग्रवाल बबी, अमित अग्रवाल मोनू आदि व्यापारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img