Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आलमपुर गांवड़ी में तीन मुर्गियां व चार कौवे मरे

  • पूर्व में भी हुई थी नौ मुर्गियों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: गांव आलमपुर गांवडी में ग्रामीणोें ने अलग-अलग जगहों पर चार कौवें व तीन मुर्गियां को पडे देखा। पांच दिन पूर्व भी नौ मुर्गियों की मौत भी इसी तरह हुई थी। ग्रामीणों में बर्ड फ्लू का भय व्याप्त है। गांव आलमपुर गांवड़ी में बुधवार की सवेरे ग्रामीणों ने अलग-अलग जगहों पर चार कौवें व तीन मुर्गियों को पडे देखा। ग्रामीण धर्म सिंह ने अपने घर की छत पर दो कौवें मरे देखे।

13 4

वही गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने एक कौआ व सुशील कुमार के घर के पीछे एक कौआ मरा हुआ पड़ा मिला। वही गांव के रोशन सिंह की दो मुर्गी व लाल सिंह की एक मुर्गी ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में भय व्यापत है कि यदि बर्ड फ्लू से इन पक्षियों की मौत हुई है, तो बर्ड फ्लू गांव मे भी फैल सकता है।

इससे पांच दिन पूर्व भी इसी तरह से नौ मुर्गियों की मौत हो चुकी हैं। जिससे मुर्गी पालकों में भी बर्ड फ्लू का भय व्याप्त है। उधर पशु चिकित्साधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठंड की अधिकता के चलते मुर्गियों व कौवों की मौत हो रही है। फिर ग्रामीणों को एहतियात बरतनी चाहिए, मृत पक्षियों को गढ्ढा खोदकर चूना डालकर दबाना चाहिए। यदि किसी मुर्गी पालकों को कोई समस्या है तो वह समय से उन्हें अवगत कराएं। जिससे मुर्गियों का इलाज समय रहते संभव हो सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img