Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बेटी के जन्मदिन पर पौधरोपण कर वितरित किये पौधे

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वरनगर गांव में पर्यावरण प्रेमी एक दंपति ने अपनी बेटी के प्रथम जन्मदिन पर पौधरोपण कार्यक्रम किया।  इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 21 पौधे वितरित कर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिये पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।

पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता आने लगी है। बुधवार को धनोरा सिल्वरनगर गांव में धीरज वालिया व उमा वालिया ने अपनी बेटी अधिरा के प्रथम जन्मदिन पर उसके हाथों से पौधरोपण कराया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आम,अमरूद, जामुन, नीम, शीशम, अर्जुन आदि के 21 पौधे वितरित कर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिये पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव महल इंटर नेशनल स्कूल लुहारा सराय के चेयरमैन डॉ श्याम सिंह यादव, डॉ. प्रभा आंनद देहरादून ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पौधरोपण कर जन्मदिन बनाना सराहनीय कार्य है। इसके लिये उन्होंने धीरज व उसकी पत्नी उमा को साधुवाद दिया। इस अवसर पर  संत कुमार, ब्रजेश वालिया, विनोद शर्मा, नीरज वालिया, अरविंद सिंह, श्रीपाल राणा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img