Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

रिश्तेदारी में जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

  • गांव सडकडा चकराजमल में बस स्टैंड पर हुई मारपीट, पुलिस को दी मामले की तहरीर 

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: किसी बात को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था कि बस स्टैंड पर खड़े चार/पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकारा चकराजमल निवासी मोहम्मद अखलाक पुत्र अजीम अहमद ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने छोटे भाई शाहिद के साथ रिश्तेदारी में फूफी के घर जाने के लिए चकराजमल बस स्टैंड पर खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान चार पांच लोग वहां आए और उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर इल्जाम लगाया कि तू कोरोना फैला रहा है, इसलिए हम तेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। हमले में पीड़ित लहूलुहान हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

शोर मचाने पर गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े। लोेगों ने घटना की सूचना पीड़ित के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट बताई गई हैं।

पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। उधर, इंस्पेक्टर (क्राइम) नरेश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img