जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: क्षेत्र के ग्राम कासमपुरगढ़ी व मानियावाला में नहर के समीप खनन माफिया अवैध रूप से खनन कर मिट्टी का भराव कर रहे हैं खनन से अवैध रूप से काटी गई कालोनियों का भराव किया जा रहा है शासन प्रशासन इस खनन से अनजान बना हुआ है।
ग्रामीणों ने एसडीएम धामपुर से इस अवैध खनन को रोकने की मांग की है ओर इस में लगे खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खनन माफिया कोतवाली क्षेत्र ग्राम कासमपुरगढ़ी व मानियावाला के नहर के समीप अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों का मिट्टी से भराव कर रहे हैं।
खनन माफियाओं जेसीबी लगाकर अवैध खनन कर मिट्टी का भराव दिन-रात कर रहे हैं खनन में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली लगी हैं खनन माफियाओं के विरुद्ध पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती क्योंकि यह खनन विभाग का मामला है कहकर टाल देती है खनन माफिया खनन कर अवैध रूप से काटी गयी कालोनियों में भराव कर रहे हैं।
ग्रामीण इमरान अहमद, दानिश, जितेंद्र, सुरेश कुमार, फईम, समीम अहमद तथा अनीश आदि ने एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह से खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई सहित अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन रूकवाये जाने की मांग की है। उधर, एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

