- शामली के निशानेबाजों ने हिसार में जीते कई पदक
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: हिसार में आयोजित फर्स्ट एथनिक शूटिंग स्पोर्टस चैम्पियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षुओं ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
हरियाणा राज्य के जनपद हिसार के मंडी आदमपुर में 15 से 20 जनवरी तक फर्स्ट एथनिक शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें एयर राइफल वर्ग के टॉप 8 मुकाबले में ऋत्विक पाल 249.7 के स्कोर के साथ सबको पछाड़ते हुए चैम्पियन आॅफ चैम्पियंस बने।
जिनको आयोजन समिति ने ट्रॉफी एवं 7100 रुपये देकर सम्मानित किया। उत्सव मलिक ने फाइनल मुकाबले में 245.7 स्कोर के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिनको 5100 रुपये नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। एयर राइफल आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में उत्सव मलिक ने 593/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर राइफल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में ऋत्विक पाल ने 597/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
एयर राइफल आईएसएसएफ यूथ पुरुष वर्ग में कुणाल मलिक ने 588/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में विकल्प देशवाल ने 567/600 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया।
क्लब आगमन पर सभी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, क्लब सचिव डा विनीत चौहान, कोच तपन मलिक, अभिनव निर्वाल, अक्षय कुमार, सागर खाटियान, हिमांशु, नक्षत्र अग्रवाल, पारस राठी, निखिल पुंडीर, शोभित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

