जनवाणी सवांददाता |
गागलहेड़ी: कच्ची दीवार ढहने से दो मासूम बच्चियों की दबने से मोके पर ही म्रत्यु हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 4 वर्षीय परी 2 वर्षीय वैष्णवी पुत्री जोगिंद्र निवासी खजूरी अकबरपुर गांव में एक दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली थी।

घर से कुछ दूरी पर ही जब वह एक मिट्टी की कच्ची दीवार के पास से गुजर रही थी तो दीवार ढह गई जिसकी चपेट में दोनों मासूम बच्चियां आ गई। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक दोनों बच्चियो ने दम तोड़ दिया था। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

