जनवाणी सवांददाता |
गागलहेडी: सड़क किनारे पानी की निकासी ना होने के कारण खेतो में जा रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एसडीएम सदर से जल्द समाधान की मांग की।
भगवानपुर रोड पर सियाराम इंटर कॉलेज के समीप सड़क किनारे नाला ना होने के कारण कॉलोनी का गंदा पानी खेतो में जमा हो रहा है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

वहीं खेतो में गंदा पानी जमा होने से आसपास बीमारी होने की आशंका है। उनका कहना है कि पानी की निकासी ना होने के कारण आस पास के गांव व कॉलोनी का पानी खेतो में जमा हो रहा है।
जिससे बीमारी होने की आशंका रहती है।अशोक शर्मा, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष आधार भारद्वाज, राकेश शर्मा, बाबूराम, प्रीतम, संदीप, राहुल आदि ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से समस्या के समाधान की मांग की।

