Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

वेंडिंग कमेटी का विस्तार, छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर भारत योजना का मिलेगा लाभ

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: तीर्थनगरी ऋषिकेश के छोटे व्यापारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए ऋषिकेश में लघु व्यापार एसोसिएशन का गठन किया जा चुका है। वहीं, तीर्थनगरी के सभी वेंडरों को एक मंच पर बुलाकर वेंडिंग समिति का विस्तार भी किया गया।

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने नव गठित संगठन के सभी पदाधिकारियों को वेंडर हित में कार्य करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर संजय चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर योजना का लाभ वेंडरों को न मिलने का कारण नगर निगम प्रशासन को ठहराया है।

संजय चोपड़ा ने कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को रेहड़ी ठेली संगठन को मजबूती से खड़ा करने एवं संगठन के बैनर तले सभी वेंडरों को उनके अधिकार दिलवाने का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही वेंडरों को एक मंच पर बुलाकर वेंडिंग समिति का विस्तार भी किया गया। बता दें, रेहड़ी और ठेला संचालकों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए लघु व्यापार एसोसिएशन का गठन किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img