- गांव याहियापुर में संकुल बैठक का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: शिक्षक संकुल बैठक में विद्यालय की कायाकल्प संबंधित कार्य एवं शिक्षा में सुधार हेतु कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया।
शुक्रवार को क्षेत्र के न्याय पंचायत गांव याहियापुर की शिक्षक संकुल मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय उल्हेनी में किया गया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल द्वारा विद्यालयों की कायाकल्प सम्बंधित कार्यों को महानिदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा शिक्षा में सुधार के लिए चलाये जा रहे कार्यकर्मों के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी गई।
एबीएसए ने सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मीटिंग मे ब्लाक अध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागीय कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने का अधिकारियों को आश्वासन दिया। ब्लाक के अध्यापकों की समस्याओं के समाधान पर खंड शिक्षा अधिकारी का आभार जताया गया।
इस अवसर पर एआरपी सुधीर कुमार, स्मृति खरे, रजनीश, अरविन्द, हर्ष चौहान, राजीव वर्मा, मिंदर सिंह, रविन्द्र कुमार, अमित कुमार, बासोराम, सुबोध कुमार,चंद्रपाल, महावीर सिंह, प्रमोद शर्मा, प्रवीन कुमार, अमरेश देवी, सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

