- एसडीएम ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक में दिए दिशा निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: एसडीएम ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक लेकर कोविड-19 से बचाव को किए जाने वाले वैक्सीनेशन कार्य के लिए तैयारियों पर चर्चा की।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी तथा नोडल कोरोना डा. फैज हैदर, डा. विपिन चौहान, डा. शील कुमार आदि से कोविड-19 को लेकर किए जाने वाले वैक्सीनेशन के विषय में की जा रही तैयारियों पर बातचीत की।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर फैज हैदर के अनुसार कुल छह चरणों में टीकाकरण कराया जाएगा। हालांकि उच्चाधिकारियों की ओर से नजीबाबाद क्षेत्र मेंं टीकाकरण की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है परंतु कुल जल्द ही 1650 लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।
उक्त टीकाकरण छह चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रत्येक स्टेशन पर 100 लाभार्थियों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। एक चरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दूसरा चरण लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय एवं तीन चरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होंगा। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुयी बैठक में डा. विपिन चौहान, डब्ल्यूएचओ से राजेश कुमार, यूनिसेफ से हसीनउद्दीन, कुंवर सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।

