Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

एनसीसी कैडेट्स अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों: डा. केसी मठपाल

  • एनसीसी कैडेट्स का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न
  • रमा जैन कन्या महाविद्यालय में दिया गया कैडेट्स को प्रशिक्षण

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: रमा जैन कन्या महाविद्यालय में पांच दिवसीय एनसीसी विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कालेज के निदेशक डा. केसी मठपाल ने कहा कि देश सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा एनसीसी छात्राओं में देश के प्रति समपर्ण भाव उत्पन्न करती है।

नगर के रमा जैन कन्या महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय एनसीसी कैडेट्स के विशेष प्रशिक्षण विशिष्ट काडर का समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन एनओ कैप्टन डा. सविता सक्सेना के नेतृत्व में 55 एनसीसी कैडेट्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उक्त प्रशिक्षण 9 यूपी गल्र्स बटालियन नेशनल कैडेट कोर मुरादाबाद के पीआई स्टाफ के सीएचएम जयपाल दास ने दिया। कालेज के निदेशक डा. केसी मठपाल ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से छात्र जीवन में ही देश की सेवा में सीमाओं पर लगे जवानों की विभिन्न गतिविधियों व कार्यशैली के विषय में ज्ञान हो जाता है। नौजवान शिक्षा प्राप्त करने के बाद किसी भी क्षेत्र में जाए उसके लिए देश सेवा ही सर्वोपरि है।

41 19

कालेज की प्राचार्या डा. दीप्तिी गुप्ता ने कहा कि देश की बेटियों ने भी विश्व को दिखा दिया है कि भारत की बेटियां किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हैं। सेना के विभिन्न अंगों में भी बेटियां अपनी सेवाएं ही प्रदान नहीं कर रही हैं बल्कि वे नए-नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रही हैं।

डा. केसी मठपाल व डा. दीप्ति गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन और आत्मरक्षा सहित सेवाभाव को जागृत करना है। उन्होंने प्रशिक्षित एनसीसी कैडेट्स को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल करायी गयी।

कैडेट्स को सुरक्षात्मक सावधानियां, आग पर काबू पाना, आर्डर पायर, वेपन ड्रिल, मानचित्र को पढऩा, कंपास का प्रयोग कर गंत्व्य पर पहुंचना, विभिन्न हथियारों के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। कैडेट्स को 7.62 एमएम एसएलआर, 303 राइफल के पार्ट्स खोलने और जोडऩे आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर डा. मृदुला त्यागी, डा. भावना अरोड़ा, डा. दीप्ति माहेश्वरी, डा. सविता वर्मा आदि ने भी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली एनसीसी कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img