Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

105 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन को किया रवाना

  • लायंस क्लब सम्राट ने शामली-थानाभवन में लगाया कैंप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली/थानाभवन: लायंस क्लब सम्राट के तत्वावधान में निशुल्क आंखों की जांच व मोतियाबिंद आई आप्रेशन कैम्प में 100 मरीजों की जांच कर 50 मरीजों को आप्रेशन के लिए चयनित कर गाजियाबाद भेजा गया। वहीं थानाभवन में भी 55 मरीजों को आपरेशन के लिए चुना गया।

शनिवार को शामली में हनुमान रोड स्थित लायंस क्लब सम्राट आई क्लीनिक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर निशुल्क आंखों की जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि अजय संगल ने किया। आई चिकित्सक डा. उमंग अग्रवाल ने करीब 100 मरीजों की आंखों की जांच कर 50 मरीजों को मोतियाबिंद आप्रेशन के लिए चयनित किया। जिसमें क्लब के अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने सभी चयनित मरीजों को गाजियाबाद आई हॉस्पिटल के लिए रवाना किया।

30 20

इस मौके पर डा. उमंग अग्रवाल, अध्यक्ष संदीप ठाकुर, सचिव प्रिंस जुनेजा, आशु जैन, श्यामलाल एडवोकेट, निशीकांत संगल, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे।

उधर, थानाभवन के मोहल्ला सराय स्थित सम्राट क्लीनिक संचालक डा. सुमित सैनी, अध्यक्ष संदीप सिह के प्रयास से 55 महिला-पुरुषों का मोतियाबिंद के निशुल्क आॅपरेशन के लिए चयनित किया गया। थानाभवन से गाजियाबाद मरीजो को ले जाने वाली बस को पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर संजय शर्मा, डा. सुमित सैनी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img