- 997 लाभार्थियो को दिए पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र
जनवाणी संवादाता |
कैराना: खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कैराना ब्लाक के 150 में से 97 लाभार्थियो को पक्के मकान बनाने के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए गये। योजना के तहत मकान बनाने के लिए पहली किस्त 40-40 हजार रुपये उनके खातो में ट्रांसर्फर किए गये।
शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी व पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के सभी पात्रो के पक्के मकान बनवाने का काम योगी सरकार में किया गया। महिला स्वयं सहायता समुह में जिले की 49 हजार महिलाएं अपना काम करके अपने पैरो पर खडी है।
मोदी सरकार में सारा पैसा सीधे पात्रो के खाते में पहुंचता है। मुख्य विकास अधिकारी शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में सर्वे के दौरान 1500 पात्र मिले जिनमेें से 584 पात्रों को 25 वर्ग मीटर जमीन पर एक कमरा, एक किचन व एक बरामदा बनाने के लिए पहली किस्त में उनके खातो में 40-40 हजार रुपये डाले गये है। कैराना ब्लाक में 150 पात्रों को पक्के मकान बनाने के लिए योजना का लाभ दिया जा रहा है।
जिनमें से आज 97 लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। पहली किस्त में नींव भरवाने के साथ दरवाजे की उचाई तक दीवार बना कर उसकी फोटो भेजनी होगी। जिसके बाद लिंटर डालने के लिए दुसरी किस्त में 70-70 हजार रुपये तथा इसके बाद दीवारों पर प्लास्टर व फर्श लगाने के लिए तीसरी किस्त में 10-10 हजार सरकार देगी।
साथ ही, मकान बनाने के दौरान मजदूरी करने पर मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी 18 हजार रुपये व बाद में शौचालय बनाने के लिए 12-12 हजार रूपये पात्रों को दिए जाएंगा। इस दौरान कैराना ब्लाक के 97 लाथार्थियो को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के स्वीकृति पत्र देते हुए उन्हे दो माह के अन्दर पक्का मकान बनाने को कहा गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गोपाल कृष्ण चौधरी के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण पात्र मौजूद रहे।
76 पात्रों को दिए स्वीकृति पत्र
खंड विकास कार्यालय के सभागार में पूर्व कैबिनेट मंत्री खंड विकास कार्यालय के सभागार में शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह और सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के गांव गंगेरू, इस्सोपुरटील, खंद्रावली, लोहरीपुर, डुंडूखेड़ा, रसूलपुर गुजरान, मतनावली, कनियान, नाला सहित आदि गांवों के 76 पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीति पत्र दिए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने गरीब लोगों के लिए एक दर्जन से भी अधिक योजनाओं को चला रखा है। सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पुनित कुमार, सहायक विकास अधिकारी संदीप कुमार, सुशील मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख डाक्टर विनोद मलिक, पूर्व प्रधान संजीव चौधरी, पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।

