- ऐसे पर्वो पर होती है अप्रिय घटनाओं की आशंका
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सहारनपुर मंडल के कमिश्नर एवी राजमौली और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कलक्ट्रेट में किसान संगठनों और खाप चौधरियों से 26 जनवरी को किसान रैली के संबंध संवाद स्थापित किया।
शामली कलक्ट्रेट में कमिश्नर एवी राजमौली किसान संगठनों से कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है। हमारे देश के नाम का अन्य देशों में गुणगान होता है। इसलिए राष्ट्र की इज्जत बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व पर कुछ ना कुछ घटना घटने की संभावना रहती है। कमिश्नर ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि ऐसे पर्व पर जनपद से चुनिंदा लोग ही रैली में जाए और अपनी बात रखें।

उन्होंने कहा कोरोना का समय चल रहा है और ठंड भी काफी हो रही है इसलिए किसी को कोई दिक्कत ना हो ऐसी समस्या उत्पन्न ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना है। कमिश्नर ने सभी से आग्रह है कि जो लोग रैली में जाएंगे वह निरंतर डीएम- एसपी के संपर्क में रहे, प्रशासन के बीच संवाद बनाए रखें और सीमित संख्या में ही आगे जाएं।
डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल ने किसान संगठनों से किसान रैली को लेकर आग्रह किया कि 26जनवरी राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्र का हर व्यक्ति मनाता है। डीआईजी ने कहा कि 26 जनवरी, 15 अगस्त और 02 अक्टूबर ऐसे पर्व होते हैं जिन पर कोई ना कोई घटना घटने की आशंका बनी रहती है।
इसलिए राष्ट्रीय पर्व का दिन ऐतिहासिक रहे इतिहास में शामली का नाम खराब ना हो इसलिए ऐसा कोई काम ना हो जिससे जनपद की छवि खराब हो। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, योगेंद्र सिंह, नदीम चौधरी, ओमबीर सिंह, देशपाल सिंह, कुंवर शक्ति सिंह सहित किसान संगठन के लोग उपस्थित रहे।

