Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

वी वन पाठशालाओं में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ/ मुज़फ्फरनगर: वी वन फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के मेरठ व मुज्जफरनगर जिले में अलग-अलग गांव में चल रही वी वन पाठशालाओं में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही मुज्जफरनगर जिले में स्थित ग्राम नूनीखेड़ा में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया।

27 23

इस मौके पर सभी पाठशालाओं के बच्चों ने अलग-अलग तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जहां बच्चों ने इस मौके पर कविता आदि का पाठ किया। तो वहीं कुछ बच्चों ने इस मौके पर नृत्य करके अपनी खुशी का इजहार किया। बच्चों का नृत्य देख कर गांव के लोग बहुत खुश दिखे। तो वहीं बच्चों ने भी खूब तालियां बटोरी। साथ ही साथ इस मौके पर फाउंडेशन की ओर से पाठशालाओं में मिठाई आदि वितरित की गई।

26 23 29 23

मेरठ जिले के ग्राम रठौड़ा व कस्बा शाहजहांपुर में चल रही परिवर्तन पाठशालाओं में भी गणतंत्र दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। फाउंडेशन के फाउंडर जयराम, महासचिव नित्यानंद निशांत व यूथ विंग के अध्यक्ष अनीश श्रीवास्तव तथा सदस्य भगवान दास आदि समस्त कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर देशवासियों को अपनी-अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img