Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

‘रणछोड़’ भानु प्रताप से खफा राष्ट्रीय महासचिव का इस्तीफा

  • भाकियू भानु नेता अनिल मलिक ने लगाए गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से अपना हाथ खींचने वाले भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप से खफा होने पर राष्ट्रीय महासचिव चौ. अनिल मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री के साथ जलेबी खाने के लिए आंदोलन में शामिल हुए थे।

शुक्रवार को भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव चौ. अनिल मलिक ने प्रेसवार्ता कर अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी। इस दौरान अनिल मलिक ने भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गंभार आरोप लगाते हुए कहा कि वह उस संगठन से किनारा करते हैं जो कि किसानों को इस दुख की घड़ी में छोड़कर पीठ दिखा कर भाग खड़े हुए। मलिक ने बताया कि वे चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के निधन के बाद 2012 में भानु गुट से जुड़े थे।

उन्होंने कहा कि भाकियू की शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत का समर्थन करते हैं। साथ ही, किसान आंदोलन के लिए भाकियू और अन्य संगठन जो भी निर्णय लेंगे, उसमें उनका पूरा समर्थन रहेगा। अनिल मलिक ने भाकियू भानू के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने जलेबी खाने की बात कही थी और शायद लगता है कि वह ज्यादा जलेबी खा गए।

इसलिए वह अस्पताल में भर्ती हो गए। मलिक ने यह भी कहा कि उन्हें किस-किस प्रकार की जलेबी खिलाई गई हैं, यह बात वह सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं। साथ ही, दीप सिद्धू को सरकारी एजेंट बताते हुए कहा कि देश के किसान को सरकार कमजोर समझने की भूल न करे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img