Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

तोड़फोड़ का विरोध करने पर वर्कशॉप मालिक को मिली धमकी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: दिल्ली -सहारनपुर हाईवे पर स्थित कौशिक मोटर्स के नाम से कुलदीप कौशिक का एक वर्कशॉप है। आरोप है कि वर्कशॉप को लेकर चल रहे विवाद के चलते रविवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने वर्कशॉप में तोड़फोंड़ की और विरोध करने पर वर्कशॉप के मालिक के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने वर्कशॉप मालिक की कनपटी पर तमंचा रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस संबंध में चार लोगों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।

कौशिक मोटर्स वर्क्स की दुकान को लेकर वर्ष 2018से कोर्ट में वाद चल रहा है। कौशिक के अनुसार कोर्ट ने इसे स्टे दिया हुआ है। उसका आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी वर्कशॉप में तोड़फोड करते रहते हैं। उसका आरोप है कि रविवार को आरोपियों ने वर्कशॉप के सामने गोबर आदि डाल दिया और ट्रैक्टर लगाकर शटर तोड़ दिया। आरोप है कि जब कौशिक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसकी कनपटी पर तमंचा रखते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीडीत ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है। उसने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img