Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नालियों में नहीं, नदियों में बहना चाहिए रक्त

  • संत निरंकारी रक्तदान शिविर का सांसद ने किया उद्घाटन
  • रक्तदान शिविर में 110 महिलाओं, पुरूषों ने किया रक्तदान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली मिशन के तत्वावधान में जिला संयुक्त चिकित्साल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में110 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद सांसद प्रदीप चौधरी ने किया।

रविवार को शहर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी व पूर्व चैयरमैन अरविन्द संगल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस इस दौरान कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते हुए मानवता की सेवा के लिए में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महिलाओ और पुरुषों ने करीब 110 यूनिट रक्तदान कर जिला संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक को समर्पित किया।

27 27

सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। रक्तदान करने से हम किसी के जीवन को भी बचा सकते हैं। जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह का संदेश है कि रक्त नालियों में नहीं नाडियों में बहना चाहिए।

इस कथन को सार्थक करने के लिए श्रद्धालु इस सेवा में भाग ले रहे हैं। रक्तदान का संसार में कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर पर सीएमओ डा़ वीर बहादुर ढाका, एसीएमओ डा़ सफल कुमार, ब्लड बैंक कैंप प्रभारी डा़ पीके त्यागी, डा. राजकुमार, चौधरी पवन सिंह, आसेराम, केशोराम, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img