- बुक सेलर एसोसिएशन के आशीष अध्यक्ष और संजय महामंत्री बने
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा चैम्बर आॅफ कॉमर्स में आयोजित की गयी। आगामी सत्र के लिये अध्यक्ष आशीष धस्माना व उनके सभी पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।
एसोसिएशन के महामंत्री संजय अग्रवाल ने संस्था के कार्यों का विवरण दिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोविड काल के छह माह में विक्रेताओं से जुड़ी समस्यों के लिये 23 मीटिंग आॅनलाइन व पिछले 18 माह में 24 विभिन्न विभागों की मीटिंग विक्रेता हितों के लिये की गयी है।
उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र के असमंजस के कारण विक्रेता पुस्तकें एकत्रीकरण करने में संकोच कर रहा है व विगत वर्ष भी विक्रेताओं को लॉकडाउन के कारण लाखों की हानि हुई थी। इसलिये विक्रेताओं का मानना है कि अगर सरकार द्वारा विद्यालय खोलने के क्रम की सूचना शीघ्र ही जारी नहीं की गयी तो इस कारण समय से पुस्तकों की उपलब्धता करना मुश्किल होगा।
कोरोना काल मे पुस्तक विक्रेता जगत के दो प्रमुख चहरे नितिन जैन (नितिन ब्रदर्स एंड कंपनी)व संस्था के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किशन साहनी (साहनी किताब घर) का निधन हो गया था उनकी आत्मा की शांति के लिये सभा में दो मिनट का मौन रखा गया।
इसके पश्चात एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष धस्माना ने एसोसिएशन की सोसाइटी उत्तर प्रदेश सरकार से रजिस्ट्रेशन होने की घोषणा की। चुनाव अधिकारी राजेश गुप्ता ने सूचना दी कि आगामी जून माह में संस्था की चुनावी सभा व चुनाव प्रस्तावित है।
अध्यक्ष आशीष धस्माना ने कहा कि आगामी कार्यकाल में वो अपने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुस्तक विक्रेताओं, अभिवाहकों व छात्रों के हित मे कार्य करेंगे। संजय अग्रवाल ने कहा कि मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन अनैतिक व्यपार जिसमे नकली पुस्तकों की बिक्री शामिल होगी।
उसको मान्यता नहीं देगा व जो व्यापारी इस कार्य को करेगा उसकी सूचना एसोसिएशन संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को दी जाएगी। सभा का संचालन मंत्री विनय जैन ने किया। कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा वार्षिक आय का लेखा जोखा सदन में पेश किया गया।

