जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ट्रक आपरेटर एसोसिएशन मेरठ और मेरठ गुडस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में ट्रक आॅपरेटरों एवं चालकों की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य रुप से राजीव श्रीवास्तव डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मेरठ जोन, विजय कुमार आरटीओ, प्रशासन राजेश सिंह आरटीओ इंफोर्समेंट, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एसपी ट्रैफिक, दिनेश कुमार एआरटीओ इंफोर्समेंट मेरठ ने भाग लिया। संचालन विचित्र कोशिक ने किया।
डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने कहा सरकार की कोशिश है एक्सीडेंट जीरो पर आ जाएं इसलिए आप शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं तेज गति से गाड़ी ना चलाएं हम जानते हैं। चालक 95 प्रतिशत ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। एक रोड सेफ्टी क्लब बनाना चाहिएं जहा पर ड्राइवरों को परीक्षण दे सकें।
विजय कुमार आरटीओ प्रशासन ने कहा कि सरकार जो नियम बना रही है वह आपके फायदे के लिए हैं। अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने कहा कि जमाने से दुनिया लड़े जो अपने से लड़े वह वीर। आइए हम अपना अपना सुधार करें मुझे सुधरना है जिस दिन मैं सुधर जाऊंगा सारा समाज सारा देश अपने आप सुधर जाएगा सरकार कोशिश कर रही है।
हम और आप सुरक्षित रहें। कार्यशाला में मिशिका सोसाइटी से अमित नागर, रमेश कपूर, राकेश विज, सनी गुप्ता, गगन शर्मा, राजकुमार सचदेवा, समीर कोहली, सरदार हरमीत सिंह चावला, सरदार जसविंदर सिंह, वेद गुप्ता, अमित मल्होत्रा, राजेश विज, संजय विनायक, विकास गांधी, तारीख इसलाम, हरी गुप्ता, दीपू चिन्योटी, बीएल कपूर, अनुपम महेश्वरी, पवन सचदेवा, मीनू कोहली, विक्रम शर्मा, राजन गुप्ता, नितिन विज, अनुज विज, सरदार परविंदर सिंह, हरी गुप्ता, मन्नू सूरी, निखिल खन्ना, रवि शर्मा, संजय विनायक, विकास गांधी, राजेंद्र रावडा, नरेंद्र सिंह, कपिल सूरी मुख्य रूप से भाग लिया। अंत में अमर जीत पिंकी चिन्योटी ने सभी अधिकारियों का सभी का धन्यवाद किया।

