Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जेल से फरार 50 हजार के इनामी सोनू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • बरेली सेंट्रल जेल से फरार हुआ था आरोपी
  • नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व हत्या में काट रहा था आजीवन सजा 

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बरेली सेंट्रल जेल से फरार 50 हजार का आजीवन सजा काट रहे इनामी ने अस्थाई जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनामी दुष्कर्म व हत्या के मामले में आजीवन सजा काट रहा था। 14 फरवरी 2009 को नरपाल उर्फ सोनू पुत्र रमेश चंद पाल निवासी ग्राम मौज्जमपुर रायपुर थाना किरतपुर बिजनौर पर थाना क्षेत्र की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किये जाने के संबंध में किरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। इसमें न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 ने वर्ष 2009 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आभियुक्त के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही की गयी थी।

32 1

दंडित होने के उपरान्त अभियुक्त को केन्द्रीय कारागार जनपद बरेली में शिफ्ट किया गया था। अभियुक्त नरपाल एक फरवरी 2021 को प्रात: तीन बजे बरेली जेल से फरार हो गया था। ’पुलिस महानिरीक्षक महोदय बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया था’।

दो फरवरी 2021 को थाना किरतपुर पुलिस ने अभियुक्त नरपाल को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शेल्टर होम अस्थाई जेल बिजनौर में दाखिल किया था। जहां नरपाल बुधवार की रात को बाथरूम के रोशनदान से लोवर बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय मजिस्ट्रेट ने पंचायतनामा व डॉक्टरो की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...

US Iran War: पड़ोसी देशों की सुरक्षा को लेकर ईरान ने कहा, सिर्फ जवाबी कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...
spot_imgspot_img