Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

चिलचिलाती गर्मी में परीक्षा देंगे सीबीएसई बोर्ड के छात्र

  • चार मई से शुरु होंगी परीक्षाएं, जुलाई में आएगा परिणाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा चार मई से दस जून तक चलेगी। इस बार परीक्षा में परीक्षार्थी गर्मी से भी जूझेंगे और उन्हें लू के थपेड़ों को भी झेलना पड़ेगा। वहीं परीक्षा की तारीख जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों में सरगर्मी बढ़ गई है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पूरी नहीं हो पाई थी। क्योंकि स्कूल कालेज बंद कर दिए गए थे। नए सत्र में वर्चुअल क्लास चलाई गई। बच्चों ने घर बैठकर पढ़ाई की। वहीं संक्रमण की रफ्तार कम होने पर नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए गए। 2 फरवर को सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया।

10वीं की परीक्षा चार मई से सात जून तक चलेंगी,जबकि 12वीं की परीक्षा चार मई से दस जून तक होगी। ऐसे में कोरोना संक्रमण काल से जूझ रहे बच्चों को इस बार परीक्षा में तपिश भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लू के थपेड़ों के बीच दो पालियों में परीक्षा होगी।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा का शेड्यूल भी 39 दिनों का है। सहोदय सचिव राहुल केसरवानी ने बताया कि परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद स्कूलों में हलचल बढ गई है।

क्लास में दसवीं और बारहवीं की विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी। कोरोना को देखते हुए बच्चे भी परीक्षा को लेकर आशंकित थे, लेकिन तारीख घोषित होने से बच्चों का भ्रम भी दूर हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img