जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अपर जिलाधिकारी प्रशासन /उप जिला निर्वाचन अधिकारी मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सम्प्रति ई-इपिक कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2021 को किया गया था।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण 25 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक नए मतदाताओं, जिनके नाम संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 में जोडे गये है एवं जिनका यूनिक मोबाईल नंबर डेटाबेस में उपलब्ध है तथा द्वितीय चरण एक फरवरी 2021 से अन्य समस्त मतदाताओं द्वारा ई-इपिक डाउनलोड किये जाने के संबंध में निर्देषित किया गया है।
उन्होने बताया कि आयोग द्वारा प्रथम चरण हेतु लक्षित नए मतदाताओं में ई-इपिक डाउनलोडिंग के उत्साह एवं अधिक मांग को दृष्टिगत रखते हुये नए मतदाताओं द्वारा ई-इपिक की डाउनलोडिंग हेतु निर्धारित प्रथम चरण जो 25 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक थी, को फरवरी 2021 के अंत तक विस्तारित किया गया है। सामान्य मतदाताओं द्वारा ई-इपिक डाउनलोडिंग हेतु निर्धारित द्वितीय चरण की तिथि को पुनः डाउनलोड किया जाएगा।
रेपिड के लिए कटेंगे 108 पेड़
तहसीलदार मेरठ ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कारिडोर के निर्माण हेतु मेरठ में प्रस्तावित भैंसाली स्टेशन के निर्माण में तहसील मेरठ के परिसर में खडे बाधक 108 वृ़क्षों के पातन की अनुमति इस प्रतिबंध के साथ प्रदान की गयी है कि वृक्षों के पातन से उत्पादि प्रकोष्ठ का नियमानुसार निस्तारण किया जाये। उन्होने बताया कि 108 वृक्षों की नीलामी सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा किये गये मूल्यांकन से अधिक दर पर किया जायेगा। उन्होने बताया कि नीलामी 5 फरवरी को करायी जायगी।

