जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: शासन के निर्देश पर स्थानीय नगर पंचायत द्वारा ‘‘चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर नगर में सफाई अभियान दूसरे दिन भी चलाया गया।इससे पूर्व कार्यालय में वन्दे मातरम गायन किया गया। स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद व ईओ सुश्री नीतू सिंह की अगुवाई में बुधवार को शुरू हुआ ‘‘चौरी-चौरा शताब्दी समारोह’’ के उपलक्ष्य में सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को नगर के कई मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर पंचायत कार्यालय में वंदे मातरम गायन हुआ। चेयरमैन अब्दुस समद ने कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि निकाय के सभी वार्डो में सफाई अभियान व सैनिटाईजेशन व फोगिंग आदि का कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर अब्दुस समद व ईओ नीतू सिंह, सरदार अहमद, सफाई नायक नत्थन, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी परवेज अख्तर व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

