Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

दस केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाए गए टीके

  • 1600 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद के 10 केंद्रों पर गुरुवार को कोरोना से बचाव के लिए करीब 1600 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पहले से ही इंतजाम कर लिया था। इसके लिए 17 बूथ बनाए गए थे, जिन पर टीकाकरण किया गया। बता दें कि जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय और राजकीय मेडिकल में पहले चरण का टीकाकरण पूरा हो चुका है, इसलिए वहां टीकाकरण केंद्र नहीं बनाया गया था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. बीएस सोढ़ी ने बताया गुरुवार (चार फरवरी) से पहले 16 जनवरी 22, 28 और 29 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया था। उन्होंने बताया कुछ स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हो पाने की वजह से विभाग ने शुक्रवार (पांच फरवरी) के टीकाकरण में उन्हें शामिल करने का निर्णय लिया है।

गुरुवार को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 अस्पतालों को केंद्र बनाया था। इन सभी केंद्रों पर 17 बूथ बनाए गए थे। गुरुवार को नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल, केयर अस्पताल, सीएचसी देवबंद, नागल, नकुड़, नानौता, बेहट, सुनहेटी और हलालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया।

सीएमओ ने बताया हर बूथ पर 125 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। जिन स्वास्थ्यकर्मियों का पोर्टल पर नाम दर्ज था, उनके मोबाइल पर टीकाकरण के लिए एक मैसेज पहले ही आ चुका था। टीकाकरण से पहले स्वास्थ्यकर्मियों को एक स्लिप दी गई। इसी स्लिप को दिखाने पर उन्हें टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया शुक्रवार (पांच फरवरी) को होने वाले टीकाकरण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए आठ अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है। इन पर आठ ही बूथ बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर 677 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण की तैयारियां में लगेगा।

सीएमओ ने बताया शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। जिन केंद्रों पर टीकाकरण होगा, उनमें नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल, केयर अस्पताल, बाजोरिया रोड स्थित तारावती, सीएचसी देवबंद, नागल, बेहट और अशोक विहार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img