जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद के गांव डंगरौल निवासी अनिल चौधरी पहली बार इंग्लैंड सीरीज के दौरान टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने जा रहे हैं। अनिल चौधरी का यह है यह टेस्ट फॉर्मेट में मैदान पर डेब्यू होगा।
आईसीसी पैनल में शामिल भारत के तीन एंपायर इंग्लैंड के खिलाफ अगले माह प्रारंभ हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अंपायरिंग करेंगे जबकि शामली जनपद के कांधला ब्लॉक क्षेत्र के गांव डांगरौल निवासी अनिल चौधरी का टेस्ट फॉर्मेट में यह डेब्यू होगा।
अनिल चौधरी गांव डांगरौल के किसान परिवार में जन्मे हैं। इनके साथ एलीट पैनल में भारत के प्रतिनिधि नितिन मैनन भी शामिल होंगे। नितिन पिछले टेस्ट मैच में मैदानी अंपायर रह चुके हैं।
इंग्लैंड सीरीज में टेस्ट अंपायरिंग के लिए चयन होने पर शामली से भाजपा के विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने उनके गांव पहुंचकर उनको बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बता दें अनिल चौधरी ने अपने गांव डांगरौल में मोबाइल फोन के सिग्नल कम आने के चलते एक बार पेड़ पर चढ़कर फोन कॉल की थी, उसके बाद अचानक वे सुर्खियों में आ गए थे। फिर जिलाधिकारी शामली के निर्देश पर मोबाइल कंपनी ने गांव में मोबाइल टावर लगाया था।

