- आकर्षक गिफ्टों से सजने लगे बाजार, गुलाब की बढ़ेगी मांग
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: फरवरी का महीना शुरु होते ही वेलेंटाइन के लिए तैयारियां शुुरु हो जाती है। फरवरी यानि प्यार के इजहार का खास महीना। फरवरी की गुलाबी ठंड युवाओं में प्रेम की उमंगों को बढ़ा रही है। प्यार का इजहार करने वाले खास दिन वेलेंटाइन-डे को यादगार बनाने के लिए लोग सरप्राइज गिफ्ट प्लान कर रहे हैं।
जिसके लिए उनके पास एक से बढ़कर एक आइडिया है। शहर के विभिन्न बाजार वेलेंटाइडन-डे के लिए सज कर तैयार हो गए हैं और दुकानों पर वेलेंटाइन वीक के लिए आकर्षक और खास तोहफे भी मौजूद हैं, जो युवाओं को लुभाने का काम कर रहे हैं। मगर इसके बावजूद लोग कुछ ऐसा करना चाहते है,जो अलग तो हो ही, लेकिन उनके साथी कोे पसंद आए।
सरप्राइज गिफ्ट का है जमाना
वैसे तो उपहार अपने आप में बहुत खास होते हैं, लेकिन सरप्राइज गिफ्ट उससे भी अधिक खास बन जाते हैं। जब कोई अपना हमें अचानक से कोई उपहार देता है तो उस पल की खुशी उपहार को और भी अधिक खास बना देती है। इस बार वेलेंटाइन-डे पर अपने साथी से प्यार का इजहार करने के लिए युवाओं में लघु फिल्म बनवाने का क्रेज काफी दिख रहा है। आर्चीज गैलरी के संचालक पुनीत बताते हैं कि वेलेंटाइन-डे को लेकर बाजार सजना शुरु हो गया है। 6 फरवरी से बाजार में रौनक शुरु हो जाएगी।
वेलेंटाइन वीक के ये है खास दिन
- 7 फरवरी —————— रोज डे
- 8 फरवरी —————– प्रपोज डे
- 9 फरवरी —————- चॉकलेट डे
- 10 फरवरी —————— टेडी डे
- 11 फरवरी —————- प्रॉमिस डे
- 12 फरवरी —————— हग डे
- 13 फरवरी —————– किस डे
- 14 फरवरी ————— वेलेंटाइन डे
- 15 फरवरी —————– स्लेप डे

