Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

  • सड़क सुरक्षा जागरुकता माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस ने लोगों को दी नियमों की जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रविवार को शहर में पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। यातायात जागरुकता माह के अन्तर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बीच ही रविवार सवेरे से ही शहर में चारों ओर वाहन चैकिंग अभियान चलने के कारण वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा।

शहर के प्रमुख चैराहों पर वाहन चालकों पर गलत नम्बर प्लेट लगवाने और दस्तावेज नहीं मिलने पर चालान काटकर कार्यवाही भी की गयी। रविवार को शहर में पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया। शहर हृदय स्थल शिव चैक पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के दिशा निर्देशन में आबकारी चौकी इंचार्ज नीरज कुमार यादव द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दुपहिया वाहनों पर आड़े तिरछे लिखे हुए नंबरों को लेकर वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही बिना दस्तावेज पाये जाने वाले वाहनों को लेकर भी चालान काटकर शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा खालापार चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव व टीएसआई वीर अभिमन्यु की संयुक्त टीम ने मीनाक्षी चैक पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर नंबर की मोटरसाइकिल व फोर व्हीलर वाहनों पर नंबर भी लिखवाए गए।

शहर में चलाये गये अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने बगैर हेलमेट एवं बगैर नंबर एवं कान में लीड लगाकर चलने वाले वाहन स्वामियों के चालान भी काटे। शहर में चलाये गये इस चैकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा। इसके साथ ही शहर में अस्पताल चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, सांई धाम मंदिर के पास आदि स्थानों पर भी पुलिस वाहन चैकिंग अभियान में जुटी नजर आई। टीएसआई वीर अभिमन्यु ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत शहर के मुख्य चोराहे जैसे महावीर चौक, मिनाक्षी चौक, अस्पताल चौक, नावल्टी चौक आदि पर यातायात को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर सघन वाहन चैंकिंग अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहनों को बिना हेलमेट व बिना नम्बर प्लेट के चलाने व वाहन चलते समय कान में लीड लगाकर चलने वाले वाहन स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी किये गए और शमन शुल्क भी वसूला गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img