Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1827 मरीजों की जांच

  • जनपदभर के 23 स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया मेलों का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपदभर में रविवार को 23 स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेलों में चिकित्सकों ने 1827 मरीजों की जांच करने के बाद दवाई वितरित की और प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के 138 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए, ताकि वह अपना पांच लाख रुपये तक का उपचार करा सकें। वहीं सीएमओ ने कई स्थानों पर मेले का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को देखा और मरीजों का ठीक से व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जनपदभर में रविवार को 23 स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगाए और वहां 48 डॉक्टरों व 119 स्वास्थ्य कर्मियों ने 692 पुरूष, 896 महिला व 239 बच्चों की जांच करने के बाद दवाई वितरित की।

सीएमओ डा. राजकिशोर टंडन ने बताया कि जनपदभर में 23 स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य मेलोें में चिकित्सकों ने 1827 मरीजों की जांच करने के बाद दवाई वितरित की और प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के 138 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए, ताकि वह अपना पांच लाख रुपये तक का उपचार करा सकें।

शिविर में मरीजों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई और उनका ठीक समय पर उपचार किया गया। साथ ही मरीजों से समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए कहा है, ताकि उनके अंदर छिपी बीमारी का पता चल सकें। वहीं बागपत के नगरीय केन्द्र पर सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मरीजों का उपचार कराया गया और वहां पर एआरटीओ सुभाष राजपूत ने स्टाफ का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img