Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए अन्नदाता

  • कृषि कानून के विरोध में बढ़ रहा आक्रोश, क्षेत्र से सैकड़ों किसान गाजीपुर रवाना

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कृषि कानून को लेकर लगातार किसानों में केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है और रविवार को भी सैकड़ों किसान दिल्ली गाजीपुर में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व किसानों ने राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कानून को वापस लेने की मांग की।

केन्द्र सरकार लागू किया गया कृषि कानून के चलते किसानों में आक्रोश थम नहीं रहा है और इसके विरोध में दिल्ली के गाजीपुर में भाकियू के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए समर्थन देने को किशनपुर बराल, बावली, बागपत, खेकड़ा आदि स्थानों से सैकड़ों किसान ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर रवाना हुए।

किसानों ने बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचकर नारेबाजी कर केन्द्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कानून को वापस नहीं लेती है तब तक वह पीछे नहीं हटने वाले है। वह किसी भी तरह की सरकार की धमकी से डरने वाले नहीं है।

किसान यदि सरकार बना सकता है तो उसको उखाड़ भी सकता है। सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है। कहा कि वह कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन करते रहेंगे।

इस मौके पर किशनपुर बराल से विनीत तोमर, शुभम तोमर, नरेश डायरेक्टर, मास्टर अनिरुद्ध, मास्टर सोमपाल, रविन्द्र कुमार, संजीव, ऋषिपाल, ब्रजपाल दरोगा, बावली से प्रधान ओमबीर, प्रमोद, सतप्रकाश, रणवीर, ओमपाल, अभिलाष तोमर, राणा तेजवीर, रोहित तोमर, गुड्डू, भानु पहलवान उज्ज्वल, वीरेंद्र, रजत तोमर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img