Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गंगा किनारे बसे ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए किया जागरूक

  • चमोली में ग्लेशियर फटने को लेकर अलर्ट पुलिस प्रशासन

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: उत्तराखंड के चमोली जनपद में ग्लेशियर फटने के बाद धौली गंगा में बाढ़ के हालात बनने पर सतर्क हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया। गंगा किनारे के विभिन्न गांवों में पुलिस ने पहुंचकर वाहनों से उद्घोषणा करते हुए गंगा किनारे से लोगों को दूर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।

रविवार को उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से धौली गंगा नदी उफान पर आ गयी। जिससे गंगा नदी में बाढ़ आने की संभावना बन गयी। जिसके चलते जिला प्रशासन व पुलिस अक्षीक्षक डा. धर्मवीर सिंह की ओर से अलर्ट जारी कर कहा गया कि गंगा नदी के आस पास के क्षेत्र से लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं।

नांगलसोती व मंडावली थाना पुलिस ने भी गंगा खादर क्षेत्र, कोटा वाली नदी के किनारे गांवों व गंगा किनारे खेतों में काम कर रहे लोगों को अपने वाहन पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउड स्पीकर) के माध्यम से उद्घोषणा कर लोगों को गंगा किनारों से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की।

जिसके बाद गंगा के आसपास के क्षेत्र में खेतों में काम करने वाले ग्रामीण वहां से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है। जिससे नदियों में बाढ़ आई है। वहीं जिला प्रशासन बिजनौर के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img