Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शूटर आकांशा को पीएनबी के एमडी ने किया सम्मानित

  • बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को दिल्ली में मिला सम्मान

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी खुर्द की आकांशा चौधरी शूटर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को दिल्ली में पीएनबी के एमडी ने सम्मानित किया। शूटर आकांशा प्रदेश की पहली पैरा महिला खिलाड़ी हैं जिनको रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं।

पीएनबी विकास भवन शाखा बिजनौर में कार्यरत आकांक्षा चौधरी को नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट व रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित पीएनबी के एमडी ने सम्मानित किया। आकांशा चौधरी ने नेशनल लेवल पर अब तक करीब नौ गोल्ड व सिल्वर मेडल अपने नाम किया हैं।

तीन दिसंबर 2018 को आकांशा चौधरी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से राज्यपाल ने भी सम्मानित किया। शूटर आकांशा चौधरी प्रदेश की पहली पैरा महिला खिलाड़ी हैं जिनका चयन रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए किया गया।

दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में अन्य ईडी व सीजीएम मौजूद रहे। यह सम्मान उन्हें पंजाब नेशनल बैंक द्वारका सेक्टर 10 हेड आॅफिस न्यू दिल्ली में मिला। सम्मान समाराहे के दौरान पीएनबी के एस एस मल्लिकार्जुन राव, विजय दुबे, संजय कुमार, विवेक झा तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img