जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने झालू में हुए रचित हत्याकांड के फरार आरोपी आसीफ पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया है। आरोपी आसिफ की सूचना देने वाले को 25 हजार रूपये से पुरस्कृत किया जाएगा। थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बे झालू में शुक्रवार को स्योहारा निवासी रचित पुत्र बब्लू को पांच युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जिसमें पुलिस ने सारिक, शादाब, शहजाद व शाहबाज को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इनका एक साथी आसिफ पुत्र हसनैन निवासी मोहल्ला निकट जामा मस्जिद झालू फरार हो गया। अभियुक्त पर थाना हल्दौर में सीएल एक्ट व आईटी एक्ट धारा पंजीकृत की गई है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने आसिफ पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया है। आसिफ को निहित प्रावधानों के अनुसार अपराधी को बंदी बनायेगा या सूचना देने वाले को 25 हजार रूपये से पुरस्कृत किया जाएगा।

