Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

संगठन समाज की रीढ़ की हड्डी: पंकज दक्ष

  • नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: राष्ट्रीय प्रजापति महासभा बिजनौर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह प्रजापति व जिला कार्यकारिणी का ग्राम पाइंदापुर बुढनपुर क्षेत्र के प्रजापति समाज ने फूल माला व शाल ओढ़ाकर जोर दार स्वागत किया। ग्राम पांइदापुर बुढनपुर में डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह के निवास पर प्रजापति महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत का आयोजन किया गया।

जिसमे बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह प्रजापति एवं पदाधिकारियों का फूल माला व शाल ओढाकर स्वागत किया। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज दक्ष ने कहा कि संगठन समाज की रीढ़ की हड्डी होता है और जिस समाज का संगठन नहीं होता तो उस समाज का इतिहास नहीं होता। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि सेवक बनकर समाज हीत के लिए काम करें।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि जो समाज ने मुझे सम्मान दिया है उस सम्मान को जिंदा रखूंगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह प्रजापति, जिला मुख्य महासचिव आर के आर्य एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश प्रजापति, डाक्टर एके दक्ष को समाज के व्यक्तियों ने शोल उढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मानित करने वालों में युवा नेता शिव कुमार, राजपाल सिंह, डा. गजेन्द्र सिंह, छोटे सिंह, डा. लोकेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कोमल सिंह, खूब सिंह, भूरे प्रजापति, शिव चरण, प्रकाश, मक्खन सिंह, सुरेश, रामगोपाल, अमर सिंह आदि ने सम्मानित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img