जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: राजकीय आदर्श जनता इंटर कालेज शाहपुर जमाल में एक दिवसीय बॉलीवाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कालागढ़ की टीम ने हसनपुर टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ बलराम सिंह ने फीता काटकर किया।
टूर्नामेंट में भूतपुरी, कालागढ़, रायपुर, दल्लीवाला, मिर्जापुर, कालागढ़ कालोनी, मंडुआखेड़ा व हसनपुर कुल आठ टीमो ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल में भूतपुरी टीम की टक्कर मंडुआखेड़ा व कालागढ़ टीम की टक्कर हसनपुर की टीम से हुई तथा फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कालागढ़ टीम का मुकाबला हसनपुर की टीम से हुआ जिसमें निर्धारित 25 पॉइंट बनाकर कालागढ़ की टीम विजेता व हसनपुर की टीम 23 पॉइंट को उपविजेता घोषित किया गया।
विजेता कालागढ़ की टीम के कप्तान कृष्णा सिंह व उपविजेता रही हसनपुर की टीम के कप्तान को नकद राशि देकर पुरुस्कृत किया गया। मुख्य अतिथियों फूलकुंवर सिंह, विजपाल सिंह, परीक्षित चौहान ने कहा शिक्षा के साथ साथ जीवन को बेहतर बनाने के लिए खेलकूद का आयोजन बहुत जरूरी है जिससे शारीरिक व मानसिक विकास बढ़ता है। कार्यक्रम का आयोजन दल्लीवाला गांव की ओर से किया गया मुख्य आयोजक अंकित चौहान, आशु चौहान, रजत कुमार आदि लोग रहे।

